फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की जिला कार्यकारिणी घोषित, सुरेश टेलर बने जिला उपाध्यक्ष

फतहनगर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने उदयपुर देहात जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जैन की स्वीकृति के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में फतहनगर के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश टेलर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर फतहनगर क्षेत्र के संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सुरेश टेलर के अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा तथा वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यकारिणी में ईश्वरलाल टेलर (सराड़ा) को उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष तथा प्रवीण वैष्णव को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष के रूप में दयालाल चौधरी (गोगुंदा), संजय मेहता (झाड़ोल), सुरेश टेलर (फतहनगर), तरुण टेलर (ऋषभदेव) तथा राजेन्द्र चौधरी (घासा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुरेश टेलर की नियुक्ति पर फतहनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भी संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *