फतहनगर। माहेश्वरी समाज की महिला इकाई माहेश्वरी महिला मंडल, फतहनगर की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का चयन किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती रिंकू मूंदड़ा को महिला मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही श्रीमती सीमा समदानी को उपाध्यक्ष, श्रीमती मधु मूंदड़ा को सचिव, श्रीमती कुसुम जागेटिया को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती दीपा लावटी को खेल मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती रानी आगाल, श्रीमती मधु मंडोवरा, श्रीमती अदिति मंडोवरा, श्रीमती रंजु मंडोवरा तथा श्रीमती सुनीता लढ्ढा को मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रिंकू मूंदड़ा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला मंडल समाज की महिलाओं को एकजुट कर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को नई गति देने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से वर्षभर विभिन्न रचनात्मक, धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अभिनंदन किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संगठन की मजबूती और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का सभी ने सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।
माहेश्वरी महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, रिंकू मूंदड़ा बनीं अध्यक्ष

Leave a Reply