फतहनगर। प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का श्रवण भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात द्वारा मावली विधानसभा के बजाजनगर बूथ पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चन्देल एवं जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं द्वारा स्टार्टअप, नवाचार और खेल के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने में देशवासियों के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए सभी से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दोहराते हुए राजस्थानी हस्तशिल्प, ब्लू पॉटरी सहित स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा त्योहारों के अवसर पर स्थानीय कारीगरों से खरीदारी करने की अपील की।
कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को सरल ऐप पर संचालित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रशिक्षण अभियान की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों एवं उनके अनुभागों को पूर्ण करने, प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी करने तथा प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने का भी मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी भावेश गोयल, डबोक मंडल महामंत्री रामलाल बंजारा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रथा जोगी, महामंत्री महेश तंवर, नारायण जोगी, जगदीश पहाड़िया, राजू जोगी, मुकेश बंजारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मन की बात के 135वें एपिसोड का बूथ स्तर पर हुआ श्रवण, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का दिया प्रशिक्षण

Leave a Reply