फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी फतहनगर-सनवाड़ मंडल द्वारा शनिवार को “डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म” विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य DigitalBJP मोबाइल क्लाउड एप्लिकेशन के माध्यम से मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों से सीधे जोड़ना था।
मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया ने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को अब बूथ स्तर तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे संगठन की समस्त जानकारी एक केंद्रीय डिजिटल भंडार में उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से कार्यकर्ता दैनिक गतिविधियों, पार्टी के इतिहास, संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा शीर्ष नेतृत्व के संदेशों से तुरंत अपडेट रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल संगठन को तकनीकी रूप से और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “डिजिटल सशक्तिकरण” के विजन को रेखांकित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से DigitalBJP प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक डिजिटल रूप से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है।
मुख्य वक्ता सज्जन सिंह राव ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जिनमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती, “मन की बात” एवं अन्य अभियान शामिल हैं, के संबंध में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मंडल महामंत्री अशोक मोर, रोशनलाल खटीक, गजेन्द्र सिंह रावल, सोहनलाल खटीक, रमेश तेली, भंवरलाल सोनी, राजेन्द्र मोर, ओमप्रकाश टेलर, दीपक बड़गुर्जर, प्रकाश देवड़ा, विनोद चावड़ा, भैरूलाल बैरवा, गोवर्धन सोनी, पूरणमल जिनगर, चिराग चंडालिया, सुनील कोठारी, श्रेयांश पोखरना, रतनलाल प्रजापत, बाबूलाल चोपड़ा, नटवर अग्रवाल, अशोक तेली, राजेश टेलर, संजय पालीवाल, आशा यादव, समता टेलर, सत्यनारायण यादव, बनवारीलाल तंबोली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply