फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात जिले के निर्देशानुसार भाजपा मंडल फतहनगर-सनवाड़ की आवश्यक संगठनात्मक बैठक शनिवार, 27 जून को दोपहर 3 बजे विनायक वाटिका, फतहनगर में आयोजित होगी।
मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, ‘मन की बात’, डिजिटल लर्निंग अभियान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक में जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल कार्यकारिणी, विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, अभियान के बूथ प्रमुख, नगर पालिका के पूर्व जनप्रतिनिधि तथा पूर्व मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति अपेक्षित रहेगी।
बैठक में भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्करजी तेली, मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, तथा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा अभियान प्रवासी रोशनलाल सुथार कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
जिला संगठन के निर्देशानुसार सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया तथा महामंत्री अशोक मोर एवं रोशन लाल खटीक ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply