फतहनगर, 20 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून को प्रातः 7 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की सहभागिता रहेगी।
भाजपा मंडल फतहनगर-सनवाड़ के अध्यक्ष नितिन सेठिया के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है। योग दिवस आयोजन समिति के मंडल संयोजक गोपाल सोनी एवं सह संयोजक विनोद विसलोत ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।
आयोजकों ने बताया कि “करें योग, रहें निरोग” तथा “योग से ही स्वास्थ्य, योग से ही समृद्धि” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों की सहभागिता अपेक्षित है। उन्होंने नगरवासियों से प्रातः 7 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply