फतहनगर - सनवाड

132 केवी पावर हाउस में कार्य के चलते शुक्रवार को दिनभर बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

फतहनगर। 132 केवी पावर हाउस सनवाड़ में रखरखाव एवं आवश्यक कार्य के चलते शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) फतहनगर कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता महिपाल सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान सनवाड़ रीको, फतहनगर रीको, सनवाड़ शहर, गोज्यारी, नया देवरा, भूरलावास मोरठ, मानखंड, शिवसिंह खेड़ा, ओंगना का खेड़ा, खरतांणा, हनुमानपुरा, जेवाणा, पिपलिया, धनेरिया, फलीचड़ा, धूणी, सनवाड़ चौकड़ी, हीरावास, विनायक नगर, महेश कॉलोनी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, फतहनगर शहर, कच्ची बस्ती, चंगेड़ी, बासनी माफी तथा इंदिरा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

एवीवीएनएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि निर्धारित कार्य पूर्ण होने के बाद शाम 6 बजे के पश्चात विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *