
फतहनगर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज संस्थान फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में आगामी 17 जून को मनाई जाने वाली महाराणा प्रताप जयंती के आयोजन को लेकर रविवार, 14 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सायं 4 बजे आवरी माताजी मंदिर प्रांगण स्थित श्री राजपूत धर्मशाला में आयोजित होगी।
संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में सर्व समाज एवं नगर के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। बैठक में महाराणा प्रताप जयंती को भव्य, धूमधाम एवं ऐतिहासिक स्वरूप में मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, शोभायात्रा, व्यवस्थाओं तथा जनसहभागिता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
संस्थान ने समाज के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन देने की अपील की है। पदाधिकारियों ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को समाज की एकता, गौरव एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक के रूप में उत्साहपूर्वक मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज संस्थान ने सभी समाजबंधुओं से बैठक में सहभागिता निभाकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply