फतहनगर - सनवाड

ग्रामीण सेवा शिविर में सहायता राशि के चेक वितरित


फतहनगर। ग्राम लदानी में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।

कृषि उपज मंडी समिति के सचिव कुंदन देवल ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के अंतर्गत कृषि कार्य करते समय मृत्यु होने पर आश्रित भूरालाल माली पुत्र माना माली निवासी बड़गांव को 2 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

इसी प्रकार हम्मालों के कल्याण के लिए संचालित महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के तहत हीरालाल रेगर पुत्र देवीलाल रेगर को उनकी पुत्री के विवाह के अवसर पर 75 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

शिविर में एडीएम सिटी उदयपुर जितेंद्र ओझा, भाजपा विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया, रोशनलाल सुथार, बादलदेव सिंह, महेंद्र सिंह, ओसब कंवर, कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर के सचिव कुंदन देवल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सचिव कुंदन देवल ने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आमजन को योजनाओं का लाभ सरलता से मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *