फतहनगर - सनवाड

चौथी बार जिलाध्यक्ष बनने पर मुकेश खटीक का भव्य स्वागत

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री निहालचंद मेघवाल द्वारा, भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष श्री पुष्कर तेली की अनुशंसा पर मुकेश कुमार खटीक को चौथी बार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भाजपा मंडल फतहनगर-सनवाड़ एवं अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। श्री खटीक के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर “जय भाजपा” एवं “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण उत्साह एवं उल्लास से भर गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुकेश कुमार खटीक का लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन उनकी संगठनात्मक क्षमता, कर्मठता, समर्पण तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता का परिचायक है। उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री खटीक के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, जिला उपाध्यक्ष गणपत सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील डांगी, पूर्व चेयरमैन कल्याण पोखरना, पूर्व मंडल अध्यक्ष मन्नालाल लावटी, जैनेन्द्र जैन, अशोक सिंह राणावत, प्रकाश मंगल, बद्रीलाल सोनी, अशोक जैन, पूर्व पार्षद भंवरलाल सोनी, मंडल महामंत्री अशोक मोर, महामंत्री रोशन खटीक, रामेश्वरलाल सोनी, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, पार्षद प्रतिनिधि रमेश तेली, पार्षद सोहन खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरण जीनगर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लौहार, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा, आशा यादव, रमेश वैष्णव, मोहन सुथार, ओमप्रकाश टेलर, भगवत सिंह गौड़, करण सिंह, रमेशचंद्र पालीवाल, रोशनलाल सोनी, सुरेश सोलंकी, भगवान माली, लेमन जैन, राजेंद्र अग्रवाल, रामचंद्र मेलाणा, चंचल स्वर्णकार, सम्पत बाफना, वीरेन्द्र सिंह खनुजा, जगदीश जीनगर, महावीर अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश जैन, हितेश अग्रवाल, जगदीश पुरोहित, संजय विसलोत, भावेश जैन, भाविन जैन, सुनील कोठारी, गजेन्द्र पालीवाल, चेतन सेन, गजेन्द्र सिंह राजावत, जगदीश पहाड़िया, रमेश जैन, पार्षद प्रतिनिधि भेरूलाल बेरवा, प्रकाश देवड़ा, विनोद चावड़ा, महामंत्री दीपक यादव, पारस तातेड़, चिराग चंडालिया, जगदीश तेली, पूर्व उपाध्यक्ष मदन तेली, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अशोक तेली, छगन खटीक, उमेश आचार्य, दीपक अग्रवाल, श्रेयांश पोखरना, गोपाल दाधीच, पंकज सेन, गोपाल प्रजापत, शेखर आचार्य, जगदीश खटीक, राजेश खटीक, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष पराग रजक, उपाध्यक्ष छोटू यादव, कोषाध्यक्ष रत्नेश बुनकर, देवनारायण खटीक, मुकेश प्रजापत, बनवारीलाल तंबोली, भवानी सिंह चौहान, राजेश टेलर, संजय जीनगर, देवनारायण पहाड़िया, एडवोकेट पवन सालवी, रमेश खटीक धूणी, मीडिया प्रभारी अंकित खटीक, गोवर्धन प्रजापत, अनिल खटीक, नरेश आचार्य, दिनेश पहाड़िया, मनोज खटीक, मुकेश पहाड़िया, भरत पहाड़िया, साहिल खटीक, गौरव जीनगर, सुनील जाट, पीरू रैगर, कान्हा गाड़री, लक्ष्मण सिंह सिसोदिया, प्रिंस खटीक, चिराग तेली, दिव्यांशु, युवराज जीनगर, पिंटू खटीक, सिंटू खटीक, मोहित शर्मा, आयुष सोनी, रोहित प्रजापत, आवेश जटिया, अरविंद राणावत, सूरज पाराशर, गोविंद जटिया, मदन जटिया, मदन गुर्जर, हरिशंकर बेरवा, दीपक जटिया, विशाल जाट, बबलू चौहान, राहुल जाट, राहुल जटिया, विपिन मेघवाल, पवन खटीक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *