फतहनगर - सनवाड

लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब ‘मेवाड़’ उदयपुर का स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर, 01 जून 2026। लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब ‘मेवाड़’ एवं मॉर्निंग योगा क्लब का स्नेह मिलन कार्यक्रम स्थानीय श्री गणपति वाटिका में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश प्रकाश पालीवाल उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता लक्ष्मीकांत जोशी ने की। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य संरक्षक के.के. शर्मा, सुधीर पोद्दार, कृष्णकांत शर्मा, भंवर चौधरी एवं गोपाल प्रजापत शामिल रहे।

बैठक के दौरान क्लब के मुख्य संरक्षक के.के. शर्मा ने पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। साथ ही आगामी सितंबर माह में विदेश भ्रमण के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर उन सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनकी शादी की सालगिरह एवं जन्मदिन इस माह में थे। सभी को माला एवं उपरणा पहनाकर गायत्री मंत्र के साथ पुष्पवर्षा कर दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम में एडवोकेट श्याम सुंदर शर्मा, हिम्मतलाल नागदा, गोपाल प्रजापत, ओम जोशी, मोहन पालीवाल, महेश शर्मा, मोहनलाल साहू, प्रेमशंकर उपाध्याय, यशवंत शर्मा, महेशचंद्र नागदा, यशवंत पांडे, राजेंद्र सनाढ्य, योगेंद्र शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। महिला सदस्यों में श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती सुजाता, श्रीमती मीना जोशी, श्रीमती मीरा शर्मा एवं श्रीमती तरुणा पुरोहित ने भी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन हरीश शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन दिनेश सुखवाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *