फतेहनगर। धर्मनगरी फतेहनगर-सनवाड़ में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार का गरिमामय प्रवास हुआ। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के चित्तौड़ प्रांत सह मंत्री सुंदर कटारिया, राजसमंद जिला अध्यक्ष राकेश गोयल, भिंडर जिला मंत्री रमेश सांगावत, जिला सह मंत्री सोहन वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष निखिल खंडेलवाल, प्रखंड संयोजक सूरज शर्मा एवं भुवनेश पूरी गोस्वामी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी—राज कुमार सोनी, राकेश मोर, मन्नालाल लावटी, बद्रीलाल सोनी, सुनील मूंदड़ा, दिनेश गर्ग, शैलेश पालीवाल, कपिल अग्रवाल, विनोद धर्मावत, नारायण मोर, जगदीश पुरोहित, भाविन जैन, राधेश्याम खंडेलवाल, बसंत गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथि का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया तथा समाज व राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
–

Leave a Reply