फतहनगर। 132 केवी जीएसएस नाथद्वारा में अचानक CTPT ब्लास्ट होने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। तकनीकी खराबी के चलते 132 केवी लाइन फेल हो गई, जिसके कारण आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई और पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया।
जानकारी के अनुसार जीएसएस पर हुए CTPT ब्लास्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था के तहत सप्लाई को तुरंत बंद किया गया। घटना के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट सुधार कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार तकनीकी खराबी गंभीर होने के कारण सप्लाई बहाल करने में समय लग रहा है।
बिजली बंद रहने से आमजन को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घरेलू कार्य, पेयजल व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।
विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार मरम्मत कार्य किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply