फतहनगर - सनवाड

ललित सुखवाल बने विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष

फतहनगर । विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद (WHRRC) के सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ में ऐपेक्स ग्लोबल एजूकेशन सेकेंडरी स्कूल मावली के संस्था प्रधान ललित सुखवाल को “प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान” पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक योगी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई। संगठन ने यह जिम्मेदारी ललित सुखवाल के सामाजिक कार्यों, अनुभव एवं योग्यताओं को ध्यान में रखते हुए सौंपी है।

नियुक्ति पत्र में बताया गया कि परिषद मानवाधिकार संरक्षण, शिक्षा, कानूनी सहायता, मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। संगठन ने विश्वास जताया कि ललित सुखवाल अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए मानवाधिकारों के प्रति जनजागरण एवं संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति पर ललित सुखवाल ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानवाधिकार संरक्षण, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *