फतहनगर - सनवाड

6 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, थाना धानमण्डी की कार्रवाई

उदयपुर। जिले के थाना धानमण्डी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले 6 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा व वृत्ताधिकारी (नगर पश्चिम) राजेश यादव के सुपरविजन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

थानाधिकारी धानमण्डी मनवरलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण कुमार (37) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी भट्टों का बामणिया कापासन (वर्तमान निवासी मीरा नगर, थाना प्रतापनगर, उदयपुर) है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना अंबामाता में प्रकरण संख्या 483/2025 दर्ज है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 8/29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *