फतहनगर - सनवाड

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया शिक्षा मंत्री का स्वागत

(विकास चावड़ा)

फतहनगर।
खरताणा में भामाशाह हिरण परिवार द्वारा नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए जाते समय शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान खण्ड मावली एवं जिला उदयपुर के पदाधिकारियों द्वारा फतहनगर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह झाला के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधियों ने मंत्री को साफा एवं उपरना पहनाकर सम्मानित किया तथा भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट की। इस दौरान मंत्री के विशेषाधिकारी सतीश गुप्ता एवं अभयसिंह राठौड़ से शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आग्रह भी किया गया।

कार्यक्रम में संभाग संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह सारंगदेवोत, खण्ड मावली अध्यक्ष शंकरलाल जाट (लदाना), मंगल कुमार जैन, पुष्करलाल बड़गुर्जर, मदनलाल श्रीमाली, सुधीर कुमार शर्मा, चंद्रशेखर चौधरी, शंकरलाल जाट (जेवाणा), शैलेष कोठारी, भूपेन्द्र कुमार पाठक, प्रभुलाल जाट, पुरुषोत्तम शर्मा, सोहनलाल जाट, रमेश थोरी, अनिल टांक, प्रवीण जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *