Home>>फतहनगर - सनवाड>>अक्षय तृतीया पर 20 अप्रैल को फतहनगर मण्डी रहेगी बंद, 18 अप्रैल के ताज़ा भाव जारी
फतहनगर - सनवाड

अक्षय तृतीया पर 20 अप्रैल को फतहनगर मण्डी रहेगी बंद, 18 अप्रैल के ताज़ा भाव जारी

फतहनगर। कृषि उपज मण्डी समिति, फतहनगर द्वारा 18 अप्रैल 2026 के ताज़ा मण्डी भाव जारी किए गए हैं। साथ ही समिति ने सूचना जारी कर बताया कि 20 अप्रैल (सोमवार) को अक्षय तृतीया के अवसर पर मण्डी प्रांगण में अवकाश रहेगा।

जारी भावों के अनुसार गेहूं के दाम 2257 रुपये से 2451 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मक्का पीला हाईब्रिड 1550 से 1701 रुपये प्रति क्विंटल बिका। चना 4940 से 5022 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों के भाव 5800 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

मण्डी समिति ने समस्त किसानों को सूचित किया है कि अवकाश के दिन मण्डी में किसी भी प्रकार की कृषि जिन्सों की आवक नहीं होगी। इसलिए किसान भाई अपनी उपज विक्रय के लिए 20 अप्रैल को मण्डी में नहीं लाएं। अवकाश के दौरान मण्डी प्रांगण में कृषि उपज का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

समिति ने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित अवकाश को ध्यान में रखते हुए अपनी उपज लाने की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!