Home>>फतहनगर - सनवाड>>बाबा साहेब को किया याद, दी श्रद्धांजलि
फतहनगर - सनवाड

बाबा साहेब को किया याद, दी श्रद्धांजलि

मावली। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर के आलोक दीप स्कूल में अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश वसीटा एवं महामंत्री खूबीलाल रेगर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में मावली एडीजे कोर्ट से कन्हैयालाल प्रजापत ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया, वहीं पवन खटीक ने संविधान की शपथ दिलाई। बार अध्यक्ष अशोक वर्मा ने नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी रमेश मेघवाल, विजेश पालीवाल, नरेंद्र वीरवाल, देवनारायण वीरवाल, प्रशासक लोगरलाल भील, कैलाशचंद्र खटीक, भू-वैज्ञानिक कपिल वसीटा, बसंतीलाल खटीक, दिनेश वीरवाल, मोहन मेघवाल, सुदर्शन बोरीवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भवानीशंकर बोरीवाल, शांतिलाल मीणा, मनोज मीणा, नरेंद्र खटीक, माधुलाल, विमला वीरवाल, अनिता त्रिवेदी, ममता रेगर, मंजू मेघवाल, अनिता, कोमल, सुहानी, उर्मिला, दिशानी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!