
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के देहात जिला उदयपुर द्वारा “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर समन्वयक, संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार जिला समन्वयक के रूप में श्रीमती सोनल मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला संयोजक पद पर श्रीमती ऋतु अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।
सह संयोजक के रूप में श्रीमती राजराजेश्वरी शर्मा, श्रीमती सुन्दर देवी, श्रीमती खुश्बु राठौड़, श्रीमती गोपाल कुंवर, श्रीमती मीरा मेघवाल एवं डॉ. जया मीणा को दायित्व दिया गया है।
जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने बताया कि सभी नियुक्त पदाधिकारी “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
