Home>>फतहनगर - सनवाड>>अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने 36 मंडलों में प्रभारी किए नियुक्त
फतहनगर - सनवाड

अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने 36 मंडलों में प्रभारी किए नियुक्त

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी देहात जिला उदयपुर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु 36 मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सभी नियुक्त प्रभारी अपने-अपने मंडलों में अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों का समन्वय करेंगे तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करेंगे।

जारी सूची के अनुसार वल्लभनगर में शांतिलाल मेघवाल, मेनार में धनराज अहीर, कुराबड़ में मोहन मेनारिया, भींडर नगर में दिनेश जोशी, मावली में श्रीमती ऋतु अग्रवाल एवं फतहनगर में गोपीलाल चौबीसा सहित कुल 36 मंडलों में प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष तेली ने सभी नियुक्त प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!