Home>>फतहनगर - सनवाड>>मेवाड़ यादव समाज चुनाव 2026: सोहन यादव अध्यक्ष, कमलेश यादव महामंत्री एवं करण सिंह यादव सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष निर्वाचित
फतहनगर - सनवाड

मेवाड़ यादव समाज चुनाव 2026: सोहन यादव अध्यक्ष, कमलेश यादव महामंत्री एवं करण सिंह यादव सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष निर्वाचित


सनवाड़। यादव युवा विकास संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को कला भवन सनवाड़ में मेवाड़ यादव समाज के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में मेवाड़ अंचल से आए कुल 1835 समाजजनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर
मेवाड़ यादव महापंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सोहन यादव ने 874 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रशांत यादव को 866 मत मिले। लक्ष्मण यादव को 29 मत प्राप्त हुए तथा 66 मत खारिज घोषित किए गए। इस प्रकार सोहन यादव ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की।
महामंत्री पद पर कमलेश यादव विजयी
महामंत्री पद के चुनाव में कमलेश यादव को 949 मत मिले, जबकि हेमशंकर यादव को 806 मत प्राप्त हुए। 80 मत खारिज रहे। कमलेश यादव ने 143 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर महामंत्री पद अपने नाम किया।
सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष बने करण सिंह यादव
सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर करण सिंह यादव को 988 मत प्राप्त हुए, जबकि दिनेश कुमार उर्फ दीनानाथ को 777 मत मिले। 80 मत खारिज रहे। करण सिंह यादव ने 211 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
इनकी रही अहम भूमिका
चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में फतह लाल यादव, तरुण यादव, सुनील यादव, अर्जुन यादव, गणपत यादव, मधुसूदन यादव, अंकित यादव, विनोद यादव, अरुण यादव, चेतन यादव, रवि यादव, महेंद्र यादव, हीरा लाल यादव, गोविंद यादव, मोहित यादव, किशोरी लाल यादव, रोशन यादव सहित यादव युवा विकास संस्थान के अध्यक्ष राजकमल यादव, सचिव रामलाल यादव, पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव, डॉ. अर्जुन यादव, दीपक यादव एवं मीडिया प्रभारी कपिल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयाँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!