Home>>फतहनगर - सनवाड>>मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मावली के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत, महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य आयोजन की रूपरेखा तय
फतहनगर - सनवाड

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मावली के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत, महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य आयोजन की रूपरेखा तय


फतहनगर।(www.fatehnagarnews.com) शुक्रवार को महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज संस्थान के तत्वावधान में आवरी माताजी मंदिर प्रांगण स्थित श्री राजपूत धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती को भव्य एवं धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मावली के नवनियुक्त अध्यक्ष भोम सिंह चुण्डावत (खेड़ी) एवं उनकी कार्यकारिणी का ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित समाजजनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में क्षत्रिय युवक संघ के संभाग प्रमुख भंवर सिंह बेमला ने 14 जून से 17 जून तक फतहनगर स्थित ‘द स्कॉलर्स गुरूकुल स्कूल’ में आयोजित होने वाले चार दिवसीय संस्कार शिविर की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष फतह सिंह राणावत (बंगला), महामंत्री रायसिंह चुण्डावत (खेड़ी), उपाध्यक्ष भैरू सिंह चौहान (मानखण्ड), करणी सेना जिला संयोजक भगवत सिंह (सनवाड़), पूर्व महामंत्री महेंद्र सिंह झाला सहित भंवर सिंह झाला (बोयणा), मोती सिंह झाला (मावली), कुलदीप सिंह (बासनी कंला), कैलाश सिंह चौहान (थामला), किशोर सिंह झाला (बोयणा), फतह सिंह राठौड़ (सादड़ी), नारायण सिंह चौहान, अशोक सिंह राणावत, शक्ति सिंह राणावत, किशन सिंह सोलंकी, बादल देव सिंह राणावत, शक्ति सिंह चुण्डावत, करण सिंह सिसोदिया, भगवत सिंह गौड़, सुल्तान सिंह चुण्डावत, पप्पू सिंह चुण्डावत (खेड़ी), अभय सिंह चुण्डावत, राम सिंह चुण्डावत, डूंगर सिंह राणावत, देवराज सिंह चुण्डावत, भगवत सिंह राणावत, गोवर्धन सिंह राणावत, पूरण सिंह राणावत, लालनाथ चौहान (टिलोरा), जीवन सिंह चौहान (मानखण्ड), सुल्तान सिंह (बांसलिया), किशोर सिंह चुण्डावत (साकरिया खेड़ी), फतह सिंह चौहान (पिपरोली), दशरथ सिंह सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!