
फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला भीण्डर के खण्ड फतहनगर द्वारा “प्रमुख जन गोष्ठी” का आयोजन रविवार, 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह गोष्ठी विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में दोपहर 4:00 बजे आयोजित होगी।
आयोजकों के अनुसार संघ अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समाज की सृजन शक्ति को साथ लेकर संगठित, समर्थ और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में समाज के प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली लोगों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से इस गोष्ठी का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों से निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व पहुंचने का आग्रह किया गया है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन को बंद अथवा साइलेंट मोड पर रखने की अपील की गई है। गोष्ठी के पश्चात जलपान की व्यवस्था भी रखी गई है।
खंड संघ चालक ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों से इस गोष्ठी में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
