Home>>फतहनगर - सनवाड>>नउवा ग्राम पंचायत में मेले का समापन समारोह संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
फतहनगर - सनवाड

नउवा ग्राम पंचायत में मेले का समापन समारोह संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति


फतहनगर।
मावली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नउवा में आयोजित मेले का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता मावली के निवर्तमान प्रधान नरेंद्र चंडालिया ने की।
समारोह में मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, पूर्व युवा कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष लव पुरोहित, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, कांग्रेस नेता उपेन्द्र मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय आचार्य निरंजन नाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा देबारी मंडल अध्यक्ष नारायण गायत्री, धोली मगंरी सरपंच तेज प्रकाश, विजनवास सरपंच भेरु भाई, गुड़ली सरपंच प्रकाश भाई एवं नउवा सरपंच चमन गमेती भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह में मदन रेबारी, भोलीराम गमेती, विजय राम गमेती, बाबु गमेती, दिनेश गमेती, हेमराज डांगी, चेतन सेवक, राकेश, नरपत सिंह राव, गोपावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने मेले के सफल आयोजन के लिए ग्रामवासियों की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक एकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!