Home>>फतहनगर - सनवाड>>आसना स्कूल में शिक्षिका ने भेंट किया पिजन बॉक्स
फतहनगर - सनवाड

आसना स्कूल में शिक्षिका ने भेंट किया पिजन बॉक्स


फतहनगर।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में शिक्षिका श्रीमती पुष्पा सोलंकी ने अपने पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह सोलंकी की पुण्य स्मृति में एक सराहनीय पहल की। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन की प्रेरणा से ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से 15,520 रुपये की राशि का पिजन बॉक्स विद्यालय को भेंट किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षिका की इस प्रेरणादायक पहल के लिए विद्यालय परिवार द्वारा उनका सम्मान भी किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों के हित में एक उपयोगी योगदान बताते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!