Home>>फतहनगर - सनवाड>>वरिष्ठ भाजपा नेता चोरडिया से मिलने जीबीएच पहुंचे राज्यपाल कटारिया
फतहनगर - सनवाड

वरिष्ठ भाजपा नेता चोरडिया से मिलने जीबीएच पहुंचे राज्यपाल कटारिया

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंगलवार सुबह बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में भर्ती वल्लभनगर क्षेत्र में जनसंघ के समय से वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीलाल चोरडिया (93) की कुशलक्षेम जानने पहुंचे।

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने आईसीयू में भर्ती चोरडिया से मुलाकात करते हुए भावुक स्वर में कहा कि “आपका जीवन संघर्ष और समर्पण हमारे के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चंडीगढ़ रवाना होने से पहले विशेष रूप से समय निकालकर अस्पताल पहुंचे कटारिया ने चौथे माले पर स्थित मेडिकल आईसीयू में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं और किसी भी आवश्यकता पर तुरंत अवगत कराएं।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहे चोरडिया के प्रति सम्मान और स्नेह का यह भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जब राज्यपाल स्वयं अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जानने पहुंचे। परिवार की तरफ़ से उनके पुत्र शरद चोरड़िया सुनील चंद्र प्रकाश मनीष सुरेश जैन आकाश जैन कांता मीना
ऋषी चोरड़िया से जानकारी ली

अस्पताल में उनके आगमन पर जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, डॉ. प्रिया जैन एवं डॉ. दिनेश कोठारी ने आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात वे उनके साथ आईसीयू पहुंचे और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!