Home>>फतहनगर - सनवाड>>भाजपा स्थापना दिवस पर मंडल स्तरीय कार्यक्रम सोमवार को
फतहनगर - सनवाड

भाजपा स्थापना दिवस पर मंडल स्तरीय कार्यक्रम सोमवार को

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार बूथ स्तर तक स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक और भव्य रूप से मनाया जाएगा।मंडल फतहनगर-संनवाड़ की ओर से मंडल स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 6 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः 10:15 बजे KRG गार्डन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को समय पर उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भाजपा झंडे के साथ सेल्फी लेकर उसे सरल ऐप पर अपलोड करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक बूथ स्तर पर समूह फोटो लेकर संबंधित ग्रुप में साझा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री अशोक मोर एवं रोशन लाल खटीक, तथा कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र मेहलाना सहित समस्त भाजपा परिवार ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!