Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतह एकेडमी का शानदार परिणाम, शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ लहराया परचम
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी का शानदार परिणाम, शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ लहराया परचम

फतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए कला एवं वाणिज्य दोनों संकायों में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपना परचम लहराया है। विद्यालय का परिणाम संख्यात्मक एवं गुणात्मक दोनों दृष्टि से बेहद सराहनीय रहा।

कला संकाय में दिशा मंडोवरा ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं काव्या राणावत एवं टीना लोहार ने 87.80% तथा ईरम खानम ने 87.20% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वाणिज्य संकाय में दिव्यांशु खटीक ने 88.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंजली सुथार ने 88.00% एवं जया गोस्वामी ने 86.40% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि विद्यालय की 12 बालिकाओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिन्हें राजस्थान सरकार की ओर से बालिका प्रोत्साहन राशि के तहत 5,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

विद्यालय के निदेशक अजय जैन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयास, समर्पण एवं मेहनत का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!