Home>>फतहनगर - सनवाड>>सरस्वती शिक्षक सदन हेतु 21 हजार रुपये का समर्पण
फतहनगर - सनवाड

सरस्वती शिक्षक सदन हेतु 21 हजार रुपये का समर्पण


फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक द्वारकेश जी जोशी तथा उनकी पुत्रवधू श्रीमती कल्पना कुमारी शर्मा (अध्यापिका, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मालामगरा, मावली) द्वारा सरस्वती शिक्षक सदन के निर्माण हेतु 21,000 रुपये की राशि का समर्पण किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि द्वारकेश जी जोशी पूर्व में भी अपनी ओर से 21,000 रुपये का सहयोग दे चुके हैं। इस प्रकार उनके परिवार द्वारा निरंतर सहयोग और समर्पण की भावना संगठन के लिए प्रेरणादायक है।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस उदार सहयोग के लिए द्वारकेश जी जोशी एवं उनके परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया। संगठन ने कहा कि ऐसे सहयोग से शिक्षक सदन के निर्माण कार्य को मजबूती मिलेगी और शिक्षकों के हित में कार्यों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!