Home>>फतहनगर - सनवाड>>संभागीय अधिवेशन का भव्य आयोजन, समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ सफल समापन
फतहनगर - सनवाड

संभागीय अधिवेशन का भव्य आयोजन, समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ सफल समापन

उदयपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-2, संभाग-6 के तत्वावधान में रविवार, 29 मार्च 2026 को शुभ केसर गार्डन सभागार में संभागीय अधिवेशन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष लायन अजय मोर , फतेहनगर ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, तत्पश्चात राष्ट्रगान, ध्वज वंदना एवं प्रांतीय प्रार्थना के साथ वातावरण देशभक्ति एवं सेवा भावना से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर अधिवेशन संयोजक लायन सत्यनारायण अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। संभागीय अध्यक्ष लायन अजय मोर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में लायंस क्लब रीजन 6 सभी 12 क्लब्स द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इस भव्य अधिवेशन में लगभग 170 लायन सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ गई।

कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों द्वारा वर्षभर की गतिविधियों का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया, जिससे समाज सेवा के विविध आयामों की झलक देखने को मिली।

⭐ विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें
• पीएमसीसी लायन अरविंद चतुर
• पीएमसीसी लायन अविनाश शर्मा
• पूर्व प्रांतपाल लायन राजेन्द्र अग्रवाल
• पूर्व प्रान्तपाल लायन अनिल नाहर
विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में लायन राजेन्द्र मुच्छाल ( अंतर्राष्ट्रीय निदेशक, एंडोर्सी) पूणे, ने अपने आशीर्वचन में लायंस क्लब की सेवा भावना एवं समाज के प्रति समर्पण की सराहना की तथा सभी सदस्यों को निरंतर सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया।और उन्होंने सेवा भावना के लिए रीजन 6 के संभागीय अध्यक्ष लायन अजय मोर के कार्यकाल मैं किए कार्यो को सेवा और भ्रातृत्व भाव के लिए उत्कृष्ठ उदाहरण बताया । उन्होंने परिवार , समाज और क्लब के परिपेक्ष मैं संवाद के महत्व को समझाया । लायन अजय मोर की उपलब्धियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रमाण पत्र और मेडल के लिए सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के दौरान रीजन 6 के क्लबों को उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले क्लबों एवं सदस्यों को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिससे सभी में उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के अंत में संभागीय सलाहकार लायन के.जी. मुंदड़ा ने आभार प्रदर्शन किया तथा सभी अतिथियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंत में संभागीय अध्यक्ष लायन अजय मोर द्वारा अधिवेशन के समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!