Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतह एकेडमी रहा राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल उपविजेता
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी रहा राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल उपविजेता


फतहनगर।
स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर ने जयपुर में राजस्थान रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर – 12 टच रग्बी फुटबॉल टूर्नामेंट – 2026 में उदयपुर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। बालक व बालिका वर्ग में क्रमशः 12 व 10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हुआ था। बालिकाओं ने चतुर्थ स्थान हासिल किया तथा बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय से गर्वित सुथार, नमन वैष्णव, अश्विन जाट, ईश्वर बंजारा, लक्ष्यराज खटीक, प्रखर जैन, लक्षित जैन, गर्वित लोहार, रुद्र कटारा, कृत जैन, प्रणय प्रजापत, जियान तेली, नेहा रावत, गार्गी सुथार, प्रियांशी जाटव, चेष्टा सोनी, माही सुथार, दृष्टि चारण, गुंजन सेन, महिमा संचेती, तनिषा राठौड़, पूनम कुमावत का चयन राज्य स्तर पर हुआ था। सभी ने उदयपुर टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस उपलब्धि पर कोच गौरीशंकर व सभी खिलाड़ियों को विद्यालय व नगरवासियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!