
फतहनगर। निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेलानेड़ा (बड़गांव) को एस.बी.आई.एम.सी.सी. बैंक मावली की ओर से तीन वॉल पंखे सहयोगार्थ प्राप्त हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभुलाल जाट ने बैंक प्रबन्धक को इस बाबत आग्रह किया था। आज पंखे प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार की तरफ से बैंक प्रबंधक शंकरलाल बंसीवाल व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया। पंखे प्राप्त होने से विद्यालय के छात्रों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। इस अवसर पर बड़गांव पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शक्तिसिंह रावल, व्याख्याता सुनील विजयवर्गीय, स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान प्रभुलाल जाट, रामवीरसिंह गुर्जर, गोपाललाल गर्ग सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
