Home>>फतहनगर - सनवाड>>विकसित राजस्थान रन व विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन 
फतहनगर - सनवाड

विकसित राजस्थान रन व विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन 


फतहनगर। लदानी स्थित राजकीय महाविद्यालय,मावली में राजस्थान दिवस समारोह -2026 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.महेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम प्रभारी नरपत राम परमार की अगुवाई में विभागीय निर्देशानुसार राजस्थान दिवस समारोह 2026 के तहत महाविद्यालय में विद्यार्थियों व स्टाफ ने “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन किया गया।  इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में चित्रकारी,निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व अपनी कला और प्रतिभा से राजस्थान की कला,संस्कृति और धरोहर को अभिव्यक्ति दी और विकसित राजस्थान का विजन प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में तनिषा तँबोली प्रथम ,सोनू राव व रिया सोनी द्वितीय तथा पल्लवी रिखी व केसर कुमारी कुमावत तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी रिखी प्रथम, अंजली प्रजापत द्वितीय व पुष्पेन्द्र मेघवाल तृतीय स्थान पर रहें। चित्रकला प्रतियोगिता में धनश्री मेघवाल प्रथम, ममता नायक द्वितीय व अंजली प्रजापत तृतीय स्थान पर रही।
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका सहायक आचार्य नवीन कुमार व सहायक आचार्य मयंक मिश्रा ने निभाई ।
कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका पल्लवी रिखी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!