Home>>फतहनगर - सनवाड>>विद्या निकेतन प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक : शैक्षिक उन्नयन पर किया फोकस
फतहनगर - सनवाड

विद्या निकेतन प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक : शैक्षिक उन्नयन पर किया फोकस


 फतहनगर। विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला सचिव कालू लाल चौबीसा, प्रभात आमेटा एवं उदयलाल सुथार के सानिध्य में स्थानीय विद्यानिकेतन विद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। संस्थान की शैक्षिक गतिविधियों के उन्नयन एवं भौतिक विकास को लेकर चर्चा एवं योजना बनाते हुए प्रस्ताव लिए गए। जिला सचिव चौबीसा ने प्रबंध कार्यकारिणी एवं विद्यालय परिवार के मध्य सामंजस्य रखते हुए शैक्षिक एवं भौतिक उन्नयन पर बल दिया। प्रबंध कार्यकारिणी के मनोज कुमार समदानी ने खेलों के क्षेत्र में बच्चों की रुचि जागृत करने शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति एवं सरकारी स्कूलों की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की बात पर जोर दिया। बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, सचिव जयप्रकाश बंसल, सहसचिव शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भगवान लाल माली, लक्ष्मी लाल अग्रवाल आदि ने भी विचार रखें। स्वागत की रस्म संस्था प्रधान सुरेश आमेटा ने अदा की। बैठक में प्राथमिक शाला संस्था प्रधान तुलसीराम लोहार, गजेंद्र सिंह राजपूत,शंकर लाल चावड़ा, धनपाल सेठ आदि की उपस्थिति भी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!