Home>>फतहनगर - सनवाड>>धूमधाम से मनाया रंगोत्सव
फतहनगर - सनवाड

धूमधाम से मनाया रंगोत्सव

मावली।

लदानी, साकरोदा, मावली सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में होली,धूलेण्डी, रंगोत्सव परंपरागत तरीके से खेलते, नाचते,होली के गीत गाते एवं आपस में रंग लगाकर, खेलते देखे गए।
अधिकांश स्थानों पर युवाओं को बड़े ही उत्साह से रंग लगाकर खेलते हुए देखा गया।

होली के गीत गाते एवं नाचते हुए रंग लगाकर प्रत्येक वार्ड मोहल्ले में ढ़ोल बजाते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँच कर होली धूलेण्डी रंगोत्सव मनाया गया।
विशेष रूप से गतवर्ष होली के बाद शोकाकुल परिवारों तक पहुँच कर रंग लगाकर होली धूलेण्डी रंगोत्सव मनाया गया।
गतवर्ष होली के बाद जन्में बालक- बालिकाओं का ढूंढ़ोत्सव मनाया गया।
परिवार के सदस्य नये वस्त्रों को धारण कर, सगे संबंधियों, रिश्तेदारों, ग्रामवासियों की उपस्थिति में भांति- भांति के पकवान,गुड़ सहित मिठाईयाँ बना कर बांटते,खाते एवं खिलाते हैं ।
नन्हे बच्चों को ढूंढ़ोत्सव के समय नवीन गणवेश, विभिन्न उपहार, नकद राशि आदि भेंट कर खुशियाँ मनाई जाती है।
मावली में जगदीश पालीवाल एवं मित्र मण्डली द्वारा पारंपरिक रंगो का त्यौहार धूलेण्डी, रंगोत्सव मनाया गया।
कृष्ण गोपाल पालीवाल ने
ग्रामवासियों, मित्रों, युवाओं, कार्यकर्ताओं के साथ होली धूलेण्डी रंगोत्सव मनाया।

लदानी में कन्हैया पालीवाल, बंशी अहीर, दिनेश पुरी गोस्वामी, माधु लाल गाडरी, कालू पुरी गोस्वामी, मंशा पुरी गोस्वामी, कन्हैया लाल अहीर,मुकेश पालीवाल, श्याम लाल अहीर, भेरू लाल पालीवाल, मनीष मीणा, कमल मीणा, राजेश मीणा, किशन, हर लाल अहीर सहित युवाओं ने रंगोत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!