
फतहनगर। आज बार सभागार मावली में होली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश प्रेम प्रकाश ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मोहिताश एवं विशिष्ट अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मर्यादा शर्मा उपस्थित रहे।समारोह के दौरान बार परिसर में नवीन वाटर आरओ मशीन का शुभारंभ किया गया। साथ ही AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बने नवप्रवेशी अधिवक्ताओं का उपरना ओढ़ा कर, उपहार देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।अपने संबोधन में अतिथियों ने होली के पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताते हुए अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की मजबूती हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, महासचिव शैलेश कुमार मीणा , उदयलाल डांगी,मदन नागदा दिनेश पालीवाल अशोक सेन , शंकरलाल डांगी,कन्हया लाल डांगी कमलेश जैन,घनश्याम पालीवाल,रोशन डांगी,दिनेश डांगी,राहुल खटीक,मनोज पुजारी,रेखा मीणा, बलवंत परासर, विकास सोनी , कल्याण सिंह,रवि नागदा, भावेश टेलर , जगपाल सिंह, दिलीप वैष्णव, हीरालाल, कन्हैया लाल, अरुण पालीवाल,राजकुमार, नारायण पालीवाल, विजय आमेटा, राजेश चौधरी,उमेश सेन ,जातिन टेलर,गिरिजा पालीवाल,आजाद सिंह,रुबीना बानू,ललित पुरी,शांतिलाल गाडरी,जोनू पुजारी उपस्थिति रहे। अंत में सभी ने बार की गरिमा, एकता एवं प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन बार महासचिव शैलेश कुमार मीणा ने किया।
