Home>>फतहनगर - सनवाड>>महामहिम राज्यपाल कटारिया मंगलवार को फतहनगर में, विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
फतहनगर - सनवाड

महामहिम राज्यपाल कटारिया मंगलवार को फतहनगर में, विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

फतहनगर। पंजाब के महामहिम  राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया एवं सांसद सीपी जोशी मंगलवार को  नगरपालिका कार्यालय में प्रस्तावित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे। महामहिम के हाथों लोकार्पण एवं शिलान्यास होने हैं। महामहिम के कार्यक्रम को लेकर रविवार को एक बैठक रखी गई जिसमे कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन  सेठिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,जिला मंत्री ऋतू अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम  बागला, महेश चंद्र सोनी, मण्डल महामंत्री अशोक मोर, रोशन खटीक,मण्डल उपाध्यक्ष दीपक  बड़गुर्जर, मण्डल मंत्री गोवर्धन सोनी,पुष्पेंद्र बड़ालमिया, भगवान माली,चिराग चंडालिया, पार्षद विनोद धर्मावत, सोहन खटीक, पूर्व महामंत्री फूलचंद कुमावत,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष प्रजापत, युवा मोर्चा जिला मंत्री सचिन खटीक, पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा, प्रकाश देवड़ा, भेरूलाल बैरवा, शैलेश मीणा, संजय विश्लोत, पवन मेनारिया,अशोक सिंह राणावत, पारस सियाल,छोगालाल प्रजापत, दिनेश पालीवाल, छोटू यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!