Home>>फतहनगर - सनवाड>>महाशिवरात्रि मेला महोत्सव को लेकर त्रिशूल स्थापना
फतहनगर - सनवाड

महाशिवरात्रि मेला महोत्सव को लेकर त्रिशूल स्थापना

फतहनगर।
उदयपुर क्षेत्र के मावली तहसील के अंतर्गत नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला महोत्सव की तैयारियाँ अन्तिम चरण में मेले में दुकानें सजने लगी है। सभी दुकानदारो को प्लाट आवंटित कर दिए गए हैं। डोलर चकरी झूले बच्चों के खिलौने की दुकानें खाने पीने की दुकानें सज चुकी है व समिति पुर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी ने बताया कि मेले के उद्घाटन हेतु चितौड़गढ़ के सांसद सी पी जोशी वल्लभनगर, विधायक उदयलाल डांगी,मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, मावली विधायक पुष्कर डांगी को निमंत्रण पत्र दिया है। मेले का उद्घाटन 14 फ़रवरी को किया जाएगा। इसी के साथ मन्दिर के सामने पहाड़ी पर 31 फ़ीट लम्बी त्रिशूल व 51 फ़ीट लम्बा भगवा ध्वज लगाया जाएगा। त्रिशूल भामाशाह शम्भु गुर्जर नेगडीया व राम लाल गाडरी भगीमाराखेडा के द्वारा नीलकंठ महादेव विकास समिति के तत्वावधान में स्थापित की जाएगी। साथ ही क्षेत्र के आस पास के गांवों के श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे हवन पूजन के साथ स्थापित की जाएगी। मेले की तैयारियाँ समिति अध्यक्ष माँगीलाल चौबीसा, पुर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी,सचिव ललित सिंह भाटी,सह कोषाध्यक्ष जगदीश लौहार, उपाध्यक्ष भेरूलाल जाट, अमरचंद जाट, बालु गाडरी,मिडिया प्रभारी सोनु लौहार के द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!