Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतह एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित

फतहनगर।फतह एकेडमी में कक्षा – 12 के विद्यार्थियों के लिए एक भावभीनी एवं उल्लासपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय अध्यापिका मीनाक्षी स्वर्णकार एवं  अनीता दाधीच के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा – 11 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। विदाई समारोह को रोचक एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अलग-अलग शीर्षकों  से सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का संचार हुआ। विदाई समारोह में कमल सिंह सोलंकी ने अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अनिशा खटीक एवं तन्वी सामोता द्वारा किया गया। कक्षा 11 की छात्रा इंसिया ने इस अवसर पर  कविता प्रस्तुत की। विद्यालय के निदेशक अजय जैन ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्य श्रीमती मीना कुमावत एवं उपप्रधानाचार्य श्रीमती पारुल वर्डिया ने भी विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान की। समारोह भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों को संजोते हुए आगे के सफर के लिए विदा ली। यह विदाई समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!