Home>>फतहनगर - सनवाड>>परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम: बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम 
फतहनगर - सनवाड

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम: बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम 

 

फतहनगर। दोनों शैक्षिक ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। टेलीविजन पर लाईव कार्यक्रम प्रसारित किया गया। विद्यार्थी केन्द्रित गतिविधियों  के तहत आयोजन किया गया। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के नवें संस्करण अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित संवाद प्रातःकाल दस बजे से विभिन्न सोशल मिडियापर प्रसारित किया गया। मावली ब्लॉक के भीमल, मोरठ, आमली, गादोली, जावड़, फलीचड़ा, बोयणा, चंगेड़ी, खेमपुर, थामला, महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालय सनवाड़ सहित ब्लॉक के निजी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लाईव प्रसारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। घासा ब्लॉक के धूणीमाता, महुड़ा, मांगथला, नऊवा, डबोक, पलाना कला, विजनवास, वारणी, नूरड़ा, माणकावास, सांगवा एवं महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालय घासा विद्यालयों सहित ब्लॉक के विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आसना विद्यालय में 34 बालिकाओं को साईकिल वितरण की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!