
फतहनगर। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेवाणा में शुक्रवार को कक्षा 9 की 20 छात्राओं को राज्य सरकार की नि.शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य गंगा विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच देवकिशन लोहार रहे। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट पंकज चौधरी, खरताना विद्यालय के प्रधानाचार्य शेरसिंह चौहान थे। साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। इस दौरान मोहम्मद अशरफ मीर, डॉ. खेमराज कड़ेला, भजनलाल शर्मा, लक्ष्मी लाल जाट, सोनू कुमार, नेहा मीना, कैलाशचंद्र खटीक, कल्पेश चौबीसा, दिलीप त्रिपाठी, परसराम जाट, गिरीश पालीवाल सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
