
फतहनगर। नगर के व्यवसायी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल (बारदान वाले) परिवार द्वारा अपनी सुपुत्री स्वर्गीय रुचिता की पुण्य स्मृति में गुरूवार को प्राइमरी स्कूल, फतेहनगर में सभी बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित द्वारिकाधीश मंदिर मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने बताया कि स्वेटर वितरण का यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि एक संवेदनशील और प्रेरणादायी उदाहरण भी है कि बेटी की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ा जाए। इसके लिए पालीवाल ने अग्रवाल परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।
