
फतहनगर। नगर के मध्य स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर अखाड़ा मंदिर के महंत शिव शंकरदास महाराज का सानिध्य मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील ने की जबकि मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया थे। क्षेत्रीय पार्षद विनोद धर्मावत विशिष्ट अतिथि थे। महंत शिव शंकर दास महाराज का स्वागत उपरांत महंत के कर कमल से प्रतिमा का अनावरण किया गया। पंडित भरत कुमार द्वारा वैदिक मंत्रोचार से कार्यक्रम को संपन्न करवाया गया। इस मौके पर पालिका की अधिशासी अधिकारी श्रीमती छैल कुंवर चारण, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित बंसल, पार्षद गजेंद्र रावल, सोहनलाल खटीक, पूर्व मंडल महामंत्री फूलचंद कुमावत, राजेंद्र मोर, व्यापार मंडल के जगदीश मुन्दड़ा, सचिन खटीक, रोहित पालीवाल, जगदीश खटीक, पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा, चिराग चण्डालिया, ओबीसी प्रकोष्ठ के सुरेश टेलर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

