Home>>फतहनगर - सनवाड>>मावली में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन
फतहनगर - सनवाड

मावली में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

फतहनगर।धर्मनगरी मावली की पूण्य धरा पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सर्व हिंदू समाज ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम मावली मंडल के सभी दस गाँवों की ओर से कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। मावली में मुख्य चौराहा पर त्रिवेणी संगम के रूप में शामिल होकर सभा स्थल पहुँची। मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा की गयी।  शोभा यात्रा में समाज द्वारा “हिंदू-हिंदू भाई-भाई दूसरी जाति कहाँ से आई, जात पात की करो विदाई, हिंदू- हिंदू भाई- भाई” के नारों के साथ सभा स्थल तक पहुँचे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सतीश  (क्षेत्रीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच), अमित दास  महाराज, शिवानंद  महाराज, बाबा राम दरबार, भेरू महाराज, संजय गिरी , अमित पुरी, किन्नर अखाड़ा से प्रियंका भुआसा एवं उनकी शिष्या की उपस्थिति रही । कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता की पूजा के साथ की गयी। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता सतीश  द्वारा स्वदेशी भाषा एवं वस्तु अपनाने का आह्वान किया एवं संतो द्वारा कुटुंब प्रबोधन एवं संयुक्त परिवार के भावों पर बल दिया। जहाँ पोडियम पर संत रवि दास जी के 650 वाँ जन्म वर्ष के उपलक्ष में पूरे साल के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। अंत में किन्नर अखाड़ा से पधारे प्रियंका भुआ ने हिंदू समाज को एक जाजम पर देखकर प्रसन्नता व्यक्त की एवं उन्हे जो सम्मान मिला उसके लिए धन्यवाद दिया। तत् पश्चात महाप्रसादी में सामूहिक भोज ” एक संगत एक पंगत ” का भाव का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!