
किसान ,युवा ,महिलाओं समेत हर वर्ग की आकांक्षा को पूरा करने वाला बजट : जोशी
जयसमंद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम बजट का स्वागत आतिशबाजी कर किया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत समिति सभागार में लाइव बजट को सुना …आतिशबाजी कर बजट घोषणाओं का स्वागत किया
सलूंबर 1 फरवरी : केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नौवें आम बजट को जयसमंद भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों ने जयसमंद पंचायत समिति सभागार में लाइव प्रसारण सुना ।
भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी के मुख्य आतिथ्य,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा की अध्यक्षता, नेता प्रतिपक्ष खुमान सिंह,कार्यक्रम संयोजक फतह सिंह सिसोदिया,एवं मेघ सिंह सिसोदिया के विशिष्ट आतिथ्य में
जयसमंद पंचायत समिति सभागार में कार्यकर्ताओं ने प्रातः 11 बजे से बजट की विभिन्न घोषणाओं को लाइव सुना ।
बाद में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जयसमंद बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर विकसित भारत के आम बजट का स्वागत किया ।
आम बजट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि बजट गरीब ,किसान ,युवाओं ,महिलाओं के साथ हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है । यह बजट विकसित और आत्मनिर्भर के संकल्प को मजबूती देने वाला है । एमएस एमई के तहत रोजगार ओर नूतन उद्यम हेतु हर वर्ग को प्रोत्साहन मिलेगा , शी – मार्ट, हर जिले में एक महिला छात्रावास बनाने के निर्णय से महिलाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए सुरक्षित माहौल मिलेगा. पारंपरिक ओर भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा ,योग पद्धति आदि को बढ़ावा देने ओर भारत के जन जन को सेहत देने वाला बजट कहा जा सकता है ।
जोशी ने कहा कि शिक्षा पर कुल लागत कर (TCS) को 5% से घटाकर 2% करने से छात्रों और परिवारों पर वित्तीय बोझ कम होगा.
इस अवसर पर मंडल महामंत्री अनिल चौबीसा,उपाध्यक्ष देवी सिंह कितावत, गंगाराम पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश जैन मोती लाल ओद्दिच्य,मांगी लाल जैन,जीवन सिंह,बीएल सालवी,गुमान सिंह जी,अमर चंद,पहाड़ी सरपंच प्रियंका मीणा, पूर्व सरपंच ज्वाला मीणा,हरीश कुमार मीणा ,कन्हैया लाल मीणा, मोहन मीणा,तेजाराम मीणा ,रूपलाल मीणा,अशोक सुथार समेत भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी जन प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
संत रविदास जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की :
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर भाजपा जयसमंद मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी एवं मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में संत रविदास के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक समरसता,भक्ति मार्ग के माध्यम से समाज हेतु किए उनके कार्यों को याद कर नमन किया ।
