
फतहनगर। नगर में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ पूरी की जा चुकी है। सभा स्थल को पूरी तरह से सुसज्जित कर दिया गया है। कलश यात्रा को लेकर विभिन्न गांवों,कस्बों एवं पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से महिलाओं का अखाड़ा मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे अखाड़ा मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होगी। अखाड़ा मंदिर के आसपास महिलाओं की चहल-पहल देखी जा सकती है। कलश यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए हैं।
