Home>>फतहनगर - सनवाड>>बजट में जनजाति बाहुल्य विधानसभाओं की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले जिलाध्यक्ष पुष्कर
फतहनगर - सनवाड

बजट में जनजाति बाहुल्य विधानसभाओं की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले जिलाध्यक्ष पुष्कर

बजट में देहात की चिकित्सा ,शिक्षा,सड़क और पेयजल की विभिन्न योजनाओं ओर कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले जिलाध्यक्ष पुष्कर

उदयपुर। राजस्थान सरकार के आगामी बजट में जनजाति बाहुल्य विधानसभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सा,शिक्षा,पेयजल ,सड़क आदि से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यों को लेकर भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भेट कर क्षेत्र की मांगो को लेकर सुझाव पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा ।

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने विगत दो बजट में उदयपुर को काफी कुछ दिया है ।
इस बजट में जनजाति बाहुल्य विधानसभाओं ओर क्षेत्रों हेतु स्वास्थ्य,सड़क,शिक्षा, पेयजल,कौशल विकास,ग्रामीण रोजगार आदि विविध कार्यों हेतु सुझाव एवं मांग पत्र मुख्यमंत्री को दिया है । मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आश्वस्त किया है कि जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के विकास में सरकार हर अच्छे सुझाव ओर कार्यक्रमों को बजट घोषणा पत्र में सम्मिलित करेगी और पर्याप्त बजट आवंटित किया जायेगा ।

इस अवसर पर खेरवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक नाना लाल अहारी एवं धरियावद विधानसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!