Home>>फतहनगर - सनवाड>>मावली ब्लॉक में नि:शुल्क साइकिल वितरण: साईकिलें पाकर बालिकाओं के खिले चेहरे
फतहनगर - सनवाड

मावली ब्लॉक में नि:शुल्क साइकिल वितरण: साईकिलें पाकर बालिकाओं के खिले चेहरे

फतहनगर। 

मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में साईकिल वितरण का आयोजन किया गया। 

कक्षा 09 में अध्ययनरत बालिकाओं को अपने निवास स्थान से विद्यालय तक पहुँचने / आने- जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा साईकिल वितरण की जा रही है। 

ब्लॉक स्तरीय साईकिल वितरण समारोह पश्चात प्रत्येक ग्राम पंचायत/ विद्यालय स्तर पर शिक्षकों/ अभिभावकों/ जनप्रतिनिधियों/ नागरिकों/ विद्यार्थियों/ महिलाओं की उपस्थिति में कक्षा 09 की छात्राओं को साईकिल वितरण की गई। 

भीमल, खेमपुर, उदा खेड़ा, ढ़ूंढ़िया, आमली, नूरड़ा, घासा, नाहरमंगरा के विद्यालयों में कक्षा-9 की बालिकाओं को गुरूवार को साईकिल वितरण की गई। 

राजकीय निरंजन नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय ईंटाली में गुरुवार को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज सरकार की योजना अनुसार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन हेतु कक्षा 9 की कुल 34 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण की गई। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि भरत मेनारिया, मधुसूदन पारीक, प्राचार्य  मनोज कुमार समदानी, ललित कुमार अग्रवाल, उपप्राचार्य रामेश्वर लाल जाट,दुर्गा शंकर मेनारिया, हेमंत आमेटा, ग्राम विकास अधिकारी सचिन शर्मा, ललित टेलर, सत्यवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!