Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतह एकेडमी की प्रतिभाओं का उपखंड स्तर पर हुआ सम्मान
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी की प्रतिभाओं का उपखंड स्तर पर हुआ सम्मान

फतहनगर।

 फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली में आयोजित उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक अजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मानित विद्यार्थियों में दो विद्यार्थी राष्ट्र स्तरीय तथा एक विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्ट सहभागिता दर्ज करा चुके हैं। इस गौरवपूर्ण सूची में लक्ष्यराज दमामी पुत्र टिंकल दमामी कक्षा 8, जिन्होंने अंडर-14 राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। नैनिशा दमामी पुत्री टिंकल दमामी कक्षा 11, जिन्होंने अंडर-17 राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा विदित जगरवाल पुत्र प्रकाश जगरवाल कक्षा 9, जिन्होंने अंडर-14 राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई, शामिल हैं। साथ ही विद्यालय की सहायक शिक्षिका उन्नति पालीवाल पुत्री शैलेश पालीवाल को भी उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रदान किया गया। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!