Home>>फतहनगर - सनवाड>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा की
फतहनगर - सनवाड

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा की

Rajasthan District

 

जयपुर, 27 जनवरी। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य समाज की सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने  वाली माताओं को सशर्त मातृत्व सहायता प्रदान करना है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन में राजस्थान गत अप्रैल से दिसंबर माह की अवधि में देश में अग्रणी तीन राज्यों में रहा है। राज्य में अब तक इस योजना से 11, 85, 548 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। मुख्य सचिव ने सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ देने एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म, सुरक्षा और शिक्षा को प्रोत्साहित करना एवं उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत 7 किस्तों में डेढ़ लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना की प्रगति का धरातल पर जाकर निरीक्षण करें तथा वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजना की रियल टाइम मॉनिटरिंग करें। OJAS पोर्टल के डैशबोर्ड को अपडेट करें। योजना के लाभार्थियों की सक्सेस स्टोरी बनाएं, प्रकाशित और प्रसारित करवाएं। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्वय कर उनके पोर्टल का इंटीग्रेशन पर कार्य कर इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड पर कार्य करें। असंगत भुगतान/ आवेदन को रोकने के लिए  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करें।

समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री भवानी सिंह देथा, शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल , राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. अमित यादव तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!